Description of the Book:
"तुझ में भी एक कवि है, मन की कलम उठा कर तो देख।"
'हृदय पाखी' एक कविता संग्रह है, जिसमें ऐसी कविताओं को एकत्रित किया गया है जो जीवन के सच्चे और अनमोल विचार व्यक्त करती हैं। पुस्तक में कुछ ऐसे विषयों को कविता के माध्यम से बताया गया है जो आपके, हमारे, खुद के जीवन को दर्शाएगा। यहाँ आपको कुछ ऐसी कविताओं का संग्रह मिलेगा जो कभी आपको भावुक कर देंगी तो कभी आपको गुदगुदा जाएँगी। मन के भावों को जब कविता के मोती में पिरोकर व्यक्त किया जाए तो वो भाव निश्चित ही पाठकों अथवा श्रोताओं के हृदय को छू जाता है। यह पुस्तक हिंदी भाषा के सरल शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखी गई हैं।
आवश्यक तुकबंदी के साथ प्रत्येक शब्द को कविता की माला में पिरोने का प्रयास किया गया है। मैं आशा करती हूँ की 'हृदय पाखी' सभी पाठकों को पसंद आए।
हृदय पाखी
Author's Name: Meena Grover About the Author: मेरा नाम मीना ग्रोवर है। मैं उत्तराखंड, जिसे देवभूमि भी कहा जाता है वहांँ की निवासी हूंँ। कविताएंँ लिखने और उसे पढ़ने की रूचि मुझ में काफ़ी वर्षों से है। मैं अपनी तीसरी किताब जिसका नाम 'हृदय पाखी' आप सबके समक्ष लेकर फिर से आई हूंँ। मैं आशा करती हूंँ कि मेरी पिछली किताबें 'मनमिह' और 'अनुभव' की भांति 'हृदय पाखी' भी पाठकों के दिलों पर छा जाएगी और इसी प्रकार से मुझे कविताएंँ लिखते रहने के लिए प्रेरित करेगी। Book ISBN: 9789358732979
.png)
