ज़िंदगी की राहें सीधी नहीं होतीं ,कभी ये पगडंडी की तरह सँकरी हो जाती हैं,कभी रेगिस्तान की तरह अनंत और कठिन।इन राहों पर हम सब कभी न कभी ठोकर खाते हैं,गिरते हैं, टूटते हैं, फिर उठ खड़े होते हैं।“संघर्ष का संगीत” उन लम्हों की दास्तान है,जब दिल में दर्द था लेकिन होंठों पर उम्मीद थी,जब रास्ते में अंधेरा था लेकिन मन में रोशनी थी।इन 30 ग़ज़लों में हर शेरकभी एक याद है,कभी एक सवाल है,कभी एक चुपचाप सीख है।यह किताब मेरे लिए केवल शब्दों का संग्रह नहीं है,बल्कि मेरी आत्मा की वह यात्रा हैजहाँ मैंने हिम्मत सीखी,जहाँ मैंने ख़ुद को टूट कर जोड़ा,जहाँ मैंने जाना कि ज़िंदगी का असली संगीतसंघर्षों की ताल पर ही बजता है।मुझे उम्मीद है कि इस किताब के शब्दआपके दिल तक पहुँचेंगे |
संघर्ष का संगीत
SKU: 9798900818580
₹110.00Price
.png)
