प्यार जो रह गया कहीं !! ...... मोहब्बत रही, मगर अब दिल के सन्नाटों में ठहर गई, वो चाहत अब भी जिंदा है, पर वो जरूरत नहीं रही |
Author Details :
Author's Name: प्रियंका
About the Author: प्रियंका— इक्कीस वर्ष की वह लड़की, जो उदयपुर की झीलों के बीच मेडिकल की पढ़ाई करते हुए भी अपने भीतर कविताओं का संसार सँजोए हुए है। जोधपुर की मिट्टी से जन्मी, वह यादों को जीवन की सबसे बड़ी पूँजी मानती है। उसका विश्वास है—सपनों को केवल देखना नहीं, बल्कि उन्हें जीकर यादों में बदल देना ही सच्चा जीवन है। चित्रकारी, कला और रचनात्मकता उसके मन की भाषा हैं। उसके शौक़ उसकी तरह ही बहुरंगी हैं, और उसके रिश्ते—ख़ासकर दोस्त—उसकी दुनिया का सबसे सुंदर हिस्सा। कक्षा नौवीं से शब्दों से दोस्ती निभा रही प्रियंका की कविताएँ प्रेम, पीड़ा, स्मृति और शांति के बीच बहती एक कोमल नदी-सी हैं। यह काव्य-संग्रह उसी बहाव की एक झलक है—जहाँ भावनाएँ शब्द बनकर पाठक के मन तक उतरती हैं।
Book ISBN: 9789375100669
.png)
