"
मेरे मनोभाव इस पुस्तक के बारे में
जीवन एक यात्रा है – कभी शांत तो कभी उथल-पुथल से भरी हुई। इस पुस्तक में वे क्षण समाहित हैं, जो न केवल मेरे जीवन के अनुभव रहे हैं, बल्कि हर उस व्यक्ति की संवेदनाओं को छू सकते हैं जिसने कठिन समयों का सामना किया है।
लॉकडाउन, महामारी, अपनों से बिछड़ने का दर्द, और कभी-कभी एक संयोग से मिलती उम्मीद – इन्हीं सब अनुभवों ने मेरे मन में कई भावों को जन्म दिया। हर दिन की छोटी-छोटी घटनाएँ, एक-एक पल की अनुभूति, मन में उठते विचार – सब कुछ धीरे-धीरे शब्दों में ढलता गया। और इन शब्दों ने कविताओं का रूप ले लिया।यह पुस्तक उन्हीं भावनाओं का संग्रह है – एक प्रयास कि जो मैंने जिया, वह पाठकों के हृदय तक पहुँचे"
मेरे मनोभाव
Author’s Name: वैभव जैन
About the Author: "वैभव जैनपिता: श्री पवन जैनआपका परिवार मैचिंग प्वाइंट नामक फैंसी वस्त्रों की दुकान सतना म.प्र मे संचालन करता है। वैभव जी को लेखन का आरंभिक प्रेरणा स्रोत 2018 में परम पूज्य मुनि श्री समय सागर जी एवं मुनि श्री प्रशस्त सागर जी महाराज संसंघ के चातुर्मास के वस्त्र विक्रय की दुकान का संचालन करता है। वैभव जी को लेखन का आरंभिक प्रेरणा स्रोत 2018 में परम पूज्य मुनि श्री समय सागर जी एवं मुनि श्री प्रशस्त सागर जी महाराज संसंघ के चातुर्मास के दौरान प्राप्त हुआ। पूज्य गुरुओं के आशीर्वाद से आपने अपने मन के भावों को शब्दों में पिरोना प्रारंभ किया, जो आज भी निरंतर जारी है। आपके लेखों में पल पल आते भाव, समाजिक अनुभूतियाँ, और जीवन के पक्षों की झलक मिलती है।"
Book ISBN: 9781807152048
.png)
