Description of the Book:
कविताएं लिखना कठिन है, समझना उससे भी कठिन। यह काव्य-श्रृंखला क्यों लिखी गई पाठक अपने आप निर्णय करेंगे। मां शारदा एक न एक कौशल बहुजनों को देती हैं। जो उस योग्यता को निखारे, वह अपना अपराधी है; जो ना निखारे, वह अपना। काव्य में जटिल शब्दों का प्रयोग अनिवार्य है अन्यथा बड़ी शीघ्रता से उसका तत्व फीक़ा पड़ने लगता है। सरलता पूर्ण आवरण हटा देती है और बिन आवरण सौंदर्य सांस नहीं ले सकता। काव्य-रचना, हर श्रेष्ठ कला की भांति, रचेता पर कम, क्रेता पर अधिक आश्रित है। धीरे-धीरे जो भाव हृदय को ग्रसित करते गए, स्वयं इस काव्य-कृति मे समाते गए। भिन्न पाठकों के लिए भिन्न प्रकार के रसो से पूर्ण कविताएं संग्रह मे सम्मिलित हैं। फिर भी मेरा निवेदन है पढ़नेवालें सारे रसो का भाव समझे क्योंकि अधिकांश समय एक रस दूसरे से वियुक्त होकर जी नही पाता। जैसे युद्ध मे करुणा है औ' करुणा युद्ध का कारण। - मनन
top of page
₹50.00Price
Helvetica Light is an easy-to-read font, with tall and narrow letters, that works well on almost every site.
bottom of page
.png)
