Description of the Book:
‘बातें अनकही’ मेरे लिए सिर्फ़ एक कविताओं का संग्रह नहीं, वो मेरे भावनाओं की अभिव्यक्ति है। मेरे वो जज़्बात जो मैं किसी से बयां नहीं कर पाती हूँ, उन्हें मैं कुछ ख़ास लफ़्ज़ों में पिरो देती हूँ। अक्सर जीवन को उतार-चढ़ावों से होते हुए, हम अपने आप को सुनना बंद कर देते हैं। ज़िंदगी को जीने के बजाय उसको बिताना शुरू कर देते हैं। और एक दिन जब आप पलट कर देखते हैं तो पाते हैं कि आपने शायद बहुत कुछ पाया और हासिल किया। पर क्या आपने हर उस खट्टे मीठे लम्हे को पूरी तरह जिया? शायद नहीं। अगर आप अपने आप से पूछें कि क्या आपको याद है कि आप पिछली बार सच में कब खुश थे? क्या आपने जो पाया, उसे पाकर आप पूरी तरह खुश हैं? मैंने बस इन्हीं सवालों के जवाब खोजने के लिए अपने अनुभवों को छोटों छोटी पंक्तियों में लिखना शुरू किया। ये मेरी एक छोटी सी और पहली कोशिश है। आशा है आपको अच्छी लगेंगी।
top of page
SKU: 9789360947736
₹110.00Price
Helvetica Light is an easy-to-read font, with tall and narrow letters, that works well on almost every site.
bottom of page
.png)
