top of page

Description of the book:
 

रुद्रा - अपने शहर का जाना - माना शक्श जो सिर्फ गोलियों की भाषा जानता था जिसके जीवन में प्यार जैसा शब्द ही नहीं था। एक सुंदर सुडौल शरीर के साथ भी एक दम पत्थर जैसा कठोर। जिसका दिन गोलियों से शुरू होकर उसी पर खत्म होता था। मीरा - एक पढ़ने वाली लड़की जिसके कुछ सपने थे लेकिन बचपन से लेकर जवानी तक के सफर में बहुत सारे ख्वाब आंखो में ही जल कर राख हो गए। सपनों के साथ ही वह भी जल गई थी। दोनों की ज़िन्दगी बदल जाती है , हर दिन एक नई चुनौती का सामना करते हुए वो अपना जीवन यापन करते है। एक की कमजोरी दूसरे की ताकत बन जाती है - प्यार। प्यार एक की कमजोरी है तो दूसरे की ताकत है "प्यार कि कहानी जो तय करती है गोली से डोली तक का सफर" प्रतिभा बेटी पुस्तक की लेखिका।

प्रनिती

₹50.00Price
  • Author Name: Pratibha
    About the Author: Bio प्रतिभा ( 13 सितंबर 1996 ) एक भारतीय लेखिका है। वह अपनी पहली किताब “बेटी” लिख चुकी है। वह बतौर सह – लेखक तीन किताब लिख चुकी है जिनका नाम – “ Frightening stories “ , “ Let’s educate men” और “ When you were the one “ है। प्रतिभा का जन्म राजस्थान के एक हिन्दू परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक तक कि शिक्षा हरियाणा के नारनौल शहर से पूरी की है। उन्होंने अपनी स्नातक स्तर की पढ़ाई बायोटेक्नोलॉजी विषय से राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से समाप्त की है। आई. आई. एस. विश्वविद्यालय से वह माइक्रोबायोलॉजी के साथ अपनी स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। अब वह बतौर अध्यापक काम कर रही है। प्रतिभा ने लिखना काफी समय पहले शुरू कर दिया था। उसे लिखने की प्रेरणा उस निराशा से मिली जब वो अपनी बात किसी को समझा नहीं पाती थी , तो वह अपनी बात लिख कर लोगों तक पहुंचाना चाहती है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उसे पढ़े और वह अपनी बात समझाने में कामयाबी हासिल करें। समय के साथ वह कहानियां, शायरी और कविताओं का लेखन भी लिखना शुरु कर दिया।

     

bottom of page