Description of the Book:
दस कदम' नाम हांलांकि एक फैंसी रियलिटी शो की तरह लगता ज़रूर है, पर न तो इन कविताओं में कहीं बिग बॉस है, और न ही कोई शोहरत। कोशिश की है की अपनी ज़िन्दगी की कुछ सीखी हुई नसीहते एक जगह लिख कर रख सकूँ। आशा है आप पढ़ेंगे और खुद को उन्ही रस्तों से गुज़रते देखेंगे जहां से मैं कभी गुज़रा था, गुज़र रहा हूं या गुज़रना चाहता हूं।
दस कदम
SKU: 9789357698993
₹110.00Price
Author's Name: Ashwani Acharya About the Author: लेखक को पहली बार लिखने का चस्का जब लगा, जब वो कॉलेज के दिनों में, अटेंडेंस शॉर्ट हो जाने के डर से, कॉलेज जाने लगे। वो क्लास तो जाते रहे, पर केमिकल इंजीनियरिंग से ज़्यादा उन्हें कागज़ पर ग्राफिटी करने में दिलचस्पी रही। और फिर जब चार साल बाद उनकी नौकरी लगी तो लिखना भूल गए। बस उस गलती को सुधारने की कोशिश अब अश्वनी वीकेंड्स पर करने की कोशिश करते हैं, जब भी उन्हें 'आलस' या 'घूमने' फिरने से फुरसत मिलती है। Book ISBN: 9789357698993
.png)
