Description of the Book:
चूल्हा और चौपाल, ऐसी कविताओं का संग्रह है जो दो अलग-अलग परिवेश को जीते हुए रची गई हैं. ऐसी कविताएं, जिनका जन्म एक द्वंद में हुआ है. घर से मिले संस्कारों के साथ, बड़े शहरों की चाल के समन्वय का द्वंद. रसोई के साथ, करियर के समन्वय का द्वंद. एक बेटी, बहु और पत्नी का पहले एक औरत होने का द्वंद. ये कविताएं एक पहल हैं, घर की दहलीज के भीतर सुलगते चूल्हे और दहलीज के पार रौब चलती चौपाल के समन्वय की.
चूल्हा और चौपाल
SKU: 9789395255554
₹110.00Price
Author's Name: Nisha Tanwar About the Author: निशा डागर तंवर हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं. गांव के परिवेश से जुड़ी निशा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी और हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों से पत्रकारिता और जन संचार विषय में अपनी ग्रेजुएशन व मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. लिखने का शौक गांव से शहर तक का सफर तय करने के बीच शुरू हुआ. पर स्याही और कलम दिल्ली शहर में मिली. फिलहाल, कोशिश है प्रगतिवादी सोच के साथ, अपनी जड़ों से जुड़े रहने की और संघर्ष एक बदलाव लाने का है. आप निशा से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट (@chulha_aur_chaupal) पर संपर्क कर सकते हैं. Book's ISBN: 9789395255554
.png)
