Description of the Book:
"खिड़की" लेखिका की स्वरचित रचनाओं का संग्रह है। लेखिका ने अपने स्वतंत्र कल्पना को शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त किया है। इस संग्रह में लेखिका की कई भीतरी एवं बाहरी यात्राएं वर्णित हैं। इसमें कई सुबहों की पहली किरण, दोपहरों की अधूरी नींद , शामों का अकेलापन और कई रातों का सन्नाटा है। लेखिका ने पंक्तियों के माध्यम से अलग अलग अवस्थाओं की मौन बातें लिखी है। उम्मीद है की पाठक इस यात्रा में लेखिका के साथ चलेंगे और मन के अदृश्य बांधो से मुक्त होंगे।
खिड़की
SKU: 9789357610476
₹110.00Price
Author's Name: Nishi Singh About the Author: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पैदा हुई निशी सिंह पेशे से इंजीनियर हैं। पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में उन्हें अलग अलग शहरों में रहने का मौका मिला। उन्हें स्कूल के दिनों से ही साहित्य में रुचि रही है। यह उनका पहला रचना संग्रह है। वह गद्य एवं पद्य शैली में समान रुचि रखती हैं। उन्हें लिखने की प्रेरणा अपने पिताजी से मिलती है जो स्वयं ही हिंदी, अंग्रेजी एवं संस्कृत के ज्ञाता है। लेखन के अलावा निशी एक कुशल वक्ता एवं श्रोता भी है । अध्ययन एवं अध्यापन उन्हें अपने परिवार से निधि में मिला है। वे आशा करती है उनके लेखन से पाठक भावात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे और साहित्य में रुचि बनाए रखेंगे । पाठक लेखिका को उनके ईमेल nishisingh273@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं । Book ISBN: 9789357610476
.png)
