Description of the Book:
यह किताब 'एहसास' एक नज़रिया है, ज़िंदगी को कुछ अलग तरह से देखने का, ज़िंदगी में ख़ुशी और ग़म के आपसी रिश्ते को समझने का। यह किताब अपने अंदर हर उस हाल का ज़िक्र रखती है, जिससे हर इंसान कभी न कभी तो होकर गुज़रता ही है। यह किताब इस बारे में है कि किस तरह से कोई शख़्स अपने बुरे हालातों से भी मोहब्बत कर सकता है, और वो भी बेहद शिद्दत के साथ। यह किताब अपने आप में एक ज़रिया जो कि आपको उस मक़ाम तक ले जाएगा जहां से आप अपनी ज़िंदगी को एक बिल्कुल ही अलग नज़रिए से देख पाएंगे। आपको अपने मुश्किल हालात आसन लगने लगेंगे। आप जान पाएंगे कि किस तरह से इन मुश्किल हालातों से भी इश्क़ किया जा सकता है। यह किताब बताती है कि ज़रूरी नहीं कि हम अपनी ज़िंदगी में कुछ अच्छा होने पर ही ख़ुश हों, बल्कि हमें अपनी ज़िंदगी के हर हाल में ख़ुश रहना आना चाहिए, उसे अपनाना चाहिए, और एक हौसले के साथ उन बुरे हालातों से भी लड़ कर आसानी से आगे बढ़ा जा सकता है। मैं अगर चंद लफ़्ज़ों में कहूं तो ये किताब 'उदास तबीअ'त के इश्क़' पर लिखी गई है।
top of page
SKU: 9798201650247
₹50.00Price
Helvetica Light is an easy-to-read font, with tall and narrow letters, that works well on almost every site.
bottom of page
.png)
