Description of the Book:
इस संग्रह की रचना के अंतराल में कवि कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। अपने मन के संशयों को उन्होंने कविता के माध्यम से समझने और उनको दूर करने का प्रयास किया है। इस कविता संग्रह के द्वारा वो ना सिर्फ़ अपने भाव को प्रस्तुत करना चाहते हैं, अपितु, अपने जीवन में किसी भी प्रकार के असमंजस से जूझ रहे व्यक्ति को प्रेरणा भी प्रदान करना चाहते हैं।
असमंजस-से आगे
SKU: 9789363304567
₹110.00Price
Author's Name: आयुष रंजन
About the Author: मुज़फ्फरपुर स्थित कल्याणपुर गांव के निवासी और जमशेदपुर में पले बढ़े आयुष रंजन ने नेवल कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, लोनावाला से विद्युतीय अभियान्त्रिकी की डिग्री हासिल की। पेशे से वो एक नौसेना अधिकारी और दिल से एक रचनात्मक कवि हैं। बचपन से ही उनका पढ़ने की ओर गहरा झुकाव रहा है, जिसने उन्हें अपने विचारों को शब्दों में पिरोने के लिए प्रेरित किया, और उन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में अपनी पहली कविता लिखी। उनकी लेखन शैली बेहद सरल, मासूम, सबके लिए संबंधित और विचारोत्तेजक है। मुंशी प्रेमचंद, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर एवं काका हाथरसी उनके प्रिय लेखक एवं कवि हैं जिनकी लेखन शैली ने उन्हें सबसे अधिक प्रभावित किया है। Book ISBN: 9789363304567
.png)
