top of page

Description of the Book:

 

"अनुगूंज" काव्य संग्रह एक भावनात्मक यात्रा है, जो स्त्री के जीवन के हर पहलू को गहराई से छूता है। ये संग्रह केवल शब्दों का मेल नहीं बल्कि जीवन के अनुभव की कहानी है। एक स्त्री का जीवन मां की कोख से शुरू होकर जीवन के हर मोड़ पर अपनी अनूठी छाप छोड़ता है। ये पुस्तक उसी अद्भुत यात्रा का काव्यात्मक चित्रण है, जिसमें गर्भ में पहली हलचल से लेकर वृद्धावस्था तक के विभिन्न पहलुओं को उजागर करने का प्रयास किया गया है। ये कविताएं आपको उस अनकही दुनिया में ले जाएंगी, जहां एक बेटी की यात्रा सिर्फ उसके अपने जीवन तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी पीढ़ी की कहानी होती है। अनुगूंज के अनमोल यात्रा का हर पन्ना आंसू, मुस्कुराहटें, और जीवन के नए मायनों से भरा हुआ है।

अनुगूंज स्त्री की जीवनयात्रा

SKU: 9789363308992
₹110.00Price
  • Author's Name: Krishna Prajapati

    About the Author: क्रिष्ना प्रजापति एक युवा और प्रतिभाशाली लेखिका हैं, जिनका जन्म पालन पोषण अहमदाबाद में हुआ। उन्होंने वहीं से पत्रकारिता में एम.फिल की डिग्री प्राप्त की है, और वर्तमान में वे पीएच.डी. कर रही हैं। उनका लेखन यात्रा का आरंभ कुछ खास नहीं था, न ही उन्हें बचपन से साहित्य में रुचि थी, और न ही कविताएं लिखने का कोई शौक था। लेकिन जीवन के अनुभवों और परिस्थितियों ने उन्हें लेखन की ओर मोड़ा। उन्होंने अपने दिल की गहराइयों में छिपे भावनाओं को कहानी और कविता के रूप में व्यक्त करना शुरू किया। लगभग तीन वर्षों से, क्रिष्ना ने कलम और कागज को अपने जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बना लिया है, और इस लेखन को न केवल एक शौक, बल्कि एक पेशे के रूप में स्वीकार किया है। उनके लेखन में गहरी संवेदनाएं और अनुभवों की गहराई झलकती है

    Book ISBN: 9789363308992

Shop

Store Policy

About

Contact

© 2022 by BookLeaf Publishing.

Great quality eBooks.

Incredible buying experience.

Convenient and secure payment experience.

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • LinkedIn
Blue Sky and Snow Winter Quote Instagram Post (2).png
btn-Help1.png
bottom of page