"“From Silence to Sound – रुह के इक्कीस जज़्बात” सिर्फ़ कविताओं का संग्रह नहीं, बल्कि दिल से निकली एक यात्रा है — ख़ामोशी से लफ़्ज़ों तक, दर्द से एहसास तक, और टूटन से मुस्कान तक।
हर कविता एक दर्पण है, जिसमें पाठक अपने ही जज़्बात देख सकता है — कभी अधूरी मोहब्बत की परछाईं, कभी रिश्तों का बोझ, तो कभी वक्त की बेरहमी का सुकूनभरा सच।
यह किताब उन लोगों के लिए है जो महसूस करते हैं, पर कह नहीं पाते।
जो टूटी चीज़ों में भी खूबसूरती ढूंढ लेते हैं, और हर बार गिरकर फिर उठना जानते हैं।हर पन्ना, एक अहसास है —
जहाँ शब्द नहीं, रूह बोलती है।"
From Silence to Sound - Ruh ke Ikis Jazbaat
Author’s Name: MOHIT & SAPNA SAINI
About the Author: "मोहित और सपना सैनी — एक ऐसा जोड़ा, जो मानता है कि हर सफ़र किसी एहसास से शुरू होता है। यात्रा के शौक़ीन, भावनाओं के यात्री — ये उनकी पहली किताब “From Silence to Sound – रुह के इक्कीस जज़्बात” उनके दिल से निकली एक सच्ची अनुभूति है। प्यार और एहसास से प्रेरित, उनकी लेखनी सादगी में लिपटी वो भावनाएँ बयाँ करती है, जो अक्सर लफ़्ज़ों से नहीं, दिल से महसूस की जाती हैं।"
Book ISBN: 9781807157340
.png)
