top of page

Description of the Book:

 

इस कविता की किताब में अलगअलग विषयों को लेकर अलगअलग भावनाओं का प्रदर्शन करने का छोटा सा प्रयास मैंने किया है.
आजकल हिंदी की कविताओं को इतनी चाव से नहीं पढ़ा जाता, आजकल हिंदी की कविता की किताब जगहजगह बेचने को नहीं दिखती इसीलिए मुंशी प्रेमचंद, हरिवंश राय बच्चन, साहिर लुधियानवी, अमृता प्रीतम इनके नाम जैसे आज कल के नौजवानों के और आम इंसानों के जहन से मिटते जा रहे हैं. हिंदी भाषा और हिंदी साहित्य के प्रति मेरा और मेरी लगन को मेरे कलम व्दारा एक जरिया बनाते हुए हिंदी साहित्य में अपना पहला कदम रखने की एक छोटी सी कोशिश इस किताब द्वारा कर रही हूं .

किसी एक विषय को लेकर कविता लिखने का यहां पर मैंने कोई भी अट्टाहास नहीं किया है, हर एक कविता अपने अलग ढंग से अपने अलगअलग भावनाओं का प्रदर्शन करती हुई इस किताब वाचक प्रेमियों को नजर आएगी.

सृष्टि की रचना
जैसी कुछ कविताओं द्वारा इस पृथ्वी की रचना की कहानी एक अलग रूप में वाचन प्रेमियों के सामने रखने की मैंने कोशिश की है.
किसान और उसका जीवन तथा फसल के प्रति उसका अलग तरह का लगाव,एक अलग रुप में अपने शब्दों में बयान करने का एक प्रयास किया है.
क्यों ना करूं तेरी फिकर, हां मैं लड़की हूं, मां, मां मुझे भी जीना है
इन कविताओं द्वारा मां बेटी के रिश्ते की गहराई प्रदर्शित करने की कोशिश की है तथा मां का हर एक इंसान के जीवन में जो महत्व है उसे अलग अंदाज में दर्शाने का प्रयास किया है.
तिरंगा, मेरी जान हिंदुस्तान, लांस नायक अल्बर्ट एक्का,
इस तरह की कविताओं से अपने देश के प्रति क्रांतिकारियों का प्यार जगत को बताने की, दिखाने की कोशिश की है तथा अपनी ही दुनिया में मगन गहरी नींद में सोने वाले कुछ आम इंसानों को देश प्रेम के प्रति तथा क्रांतिकारियों के प्रति जागरूक करने की, प्रोत्साहित करने की कोशिश की हैं.

अनचाही रुकावट, यह वक्त भी गुजर जायेगा, महामारी
जैसी कुछ कविताओं द्वारा इस पृथ्वी पर आई बीमारी,महामारी,संकट, इन सभी परेशानियों का दैनंदिनी हुआ परिणाम अपने काव्यात्मक रूप में वाचन प्रेमियों के सामने रखने की मैंने कोशिश की है.

सभी कविताओं का मेल कर कर यह किताब से बनाई जा रही है बस वाचक प्रेमियों को इन कविताओं से कुछ सीखने को मिले इन कविताओं द्वारा मेरी भावनाओं को छूने का मौका मिले, वाचक प्रेमियों के मन तक मुझे पहुंचने का मौका मिले, उनके दिल तक पहुंचने का मौका मिले यही ख्वाहिश लिए यह किताब आप लोगों के सामने रखने जा रहे हैं,आपको यह किताब पसंद आए, इसकी कविताएं आपका दिल जीत ले यह आशा करती हूं. धन्यवाद

Antrang

SKU: 9789395950305
₹110.00Price

Helvetica Light is an easy-to-read font, with tall and narrow letters, that works well on almost every site.

Shop

Store Policy

About

Contact

© 2022 by BookLeaf Publishing.

Great quality eBooks.

Incredible buying experience.

Convenient and secure payment experience.

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • LinkedIn
Blue Sky and Snow Winter Quote Instagram Post (2).png
btn-Help1.png
bottom of page