Description of the Book:
इस पुस्तक में प्रभु हनुमानजी की लीलाओं तथा कथाओं का काव्यात्मक रूप में वर्णन किया है। इनमें से कुछ कथाओं का सन्दर्भ वाल्मीकि जी, तुलसी जी, व्यासदेव जी आदि संतों द्वारा रचित विभिन्न रामायणों तथा अन्य ग्रंथों से ली गईं है जो हनुमानजी द्वारा रचित विभिन्न कल्पों में उनकी लीलाओं को दर्शातीं है। उनके अवतार की अवधारणा से लेकर उनकी इस पृथ्वी पर अभी तक की मुख्या लीलाएँ इस पुस्तक में वर्णित हैं। आशा है सब भक्तों से कि इन लीलाओं को हनुमानजी के भक्तिरस डूब प्रेमभाव से पढ़ें। तो इन कविताओं के द्वारा आप सभी फिर त्रेता आदि युगों में हुई हनुमानजी की विभिन्न लीलाओं का स्मरण करें जो प्रभु श्री राम को अति प्रिय हैं।
हनुमद् चरित्रामृत-हनुमान जी की लीलाओं का अनुपम संग्रह
SKU: 9789367395202
₹110.00Price
Author's Name: अवि शर्मा
About the Author: १५-वर्षीय अवि शर्मा जिन्हें भारत का वंडर बॉय भी कहा जाता है, एक प्रसिद्ध लेखक और प्रेरक वक्ता हैं। उन्हें २०२२ में उनकी पहली पुस्तक (बालमुखि के लिए प्रधानमंत्री द्वारा देश के सर्वोच्च बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका IQ १६१ है जो उन्हें विश्व की २% आबादी का हिस्सा बनाता हैं तथा इन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित अन्य कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने, रामायण, महाभारत, पुराण आदि कईं भारतीय ग्रंथों का अध्ययन भी किया है। उनकी पहली पुस्तक बालमुखि रामायण, जो २५० छंदों में रामायण का एक संक्षिप्त रूप है, उसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा देश और विदेश की कईं बड़ी हस्तियों से प्रशंसा मिली है। Book ISBN: 9789367395202