top of page

Description of the Book:

 

हर व्यक्ति एक वक़्त पर दो जीवन जी रहा होता है। एक वास्तविक जीवन जो दुनिया के कायदे के हिसाब से चल रही होती है, और एक कल्पनात्मक जीवन, जो मन के अंदर चल रहा होता है, अपनी कल्पनाओं में । काल्पनिक जीवन सरल होता है । ये ठीक वैसा ही होता है जैसा हम जीना चाहते हैं । परंतु जब वास्तविकता से अवगत हों तो अवसाद और निराशा की कुंठा मन में बैठ जाती है । मेरी कल्पनाओं में अक्सर एक सुर्ख़ाब पक्षी आता है जिसके सुनहरे पंख मुझे शून्य की ओर ले जाते हैं। शून्यता में सफ़र का अपना मज़ा है, न मंज़िल है, न रुकने की कोई जगह है । अक्सर कलम पकड़े मैं उस शून्य की गहराई में कहीं खो जाती हूँ । उन गहरे सन्नाटों में भावनाओं का किनारा पकड़े, शब्द आपस में कहीं उलझते चले जाते हैं और रुकने का जी नहीं होता । मेरी कविताएँ शब्दों का वो ताना- बाना हैं जो वास्तविक जीवन को कल्पनाओं से जोड़ती हैं । कुछ सुकून में लिखी गयी, कुछ अकेलेपन में, ये कविताएँ एक पुल की तरह हैं, जिस पर खड़े होकर भावनाओं की ओजस्विता को जिया जा सकता है ।

एक रचनाकार हमेशा कल्पनाओं की दुनिया में घूमता रहता है इतना की कभी कभी परिकल्पनाएं सच घटित होती हुई लगने लगती हैं l लिखते लिखते कभी अगर कलम रोकनी पड़ जाए तो ख्यालों के पुलिये का दम घुट जाता है l फिर आगे की लयबद्धता के लिए वापस उतनी ही कल्पनाएँ जीनी पड़ती हैं l

यूँ तो संभावनाओं का कोई अंत नहीं है परंतु जब जीवन में संभावनाएं ख़तम होतीं दिखें, तब दो अश्रु के कण बनकर उभर आयेंगी दृगों में, मेरी स्मृतियों के साथ, मेरी ये कविताएँ, मेरे बीत जाने की घटना के बाद........

"सुर्खाब के पंखों पे मुक्तात के मानिंद,
उड़ती ही रही हूँ मैं खयालात के मानिंद,
दिल का बुतपरस्ती में अज़ब हाल हुआ है,
बिखरे हुए हैं टुकड़े सवालात के मानिंद"

सुर्ख़ाब

SKU: 9789358736397
₹110.00Price
  • Author's Name: Jyotsna Saurav
    About the Author: Jyotsna Saurav is a multi-talented individual who wears many hats in her life. She is not only a dedicated mother but also a poet, painter, sketch artist and nature lover. She hails from Munger situated at the bank of Ganga river in Bihar. She is an Engineer and works as a full time IT professional for a global multinational company. One of the most striking aspects of Jyotsna's personality is her eternal optimism. She is constantly focused on finding beauty in everything that surrounds her. Her passion for the spoken word and the fluidity of poetry is evident in her work. Jyotsna is committed to using her talent for words to change perspectives, one word at a time. Her dedication to this cause showcases her desire to make a positive impact on the world through her creative expression. She has bagged several awards in this field among which "Akhil Bhartiya Sahitya Puruskar" is the highest recognition received. She is a receiver of Presidential award and scholership for her contribution in the field of Hindi Sahitya.
    Book ISBN: 9789358736397

Shop

Store Policy

About

Contact

© 2022 by BookLeaf Publishing.

Great quality eBooks.

Incredible buying experience.

Convenient and secure payment experience.

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • LinkedIn
Blue Sky and Snow Winter Quote Instagram Post (2).png
btn-Help1.png
bottom of page