यह कविता संग्रह केवल एक किताब नहीं बल्कि सच्चे सेवा भाव का स्वरूप है। जब शब्द और नेक विचार अनायास ही नदी की धारा के समान प्रवाह करते हैं तब सुन्दर रचनाएं आप ही रूप लेती हैं। सरल भाषा में अपने भाव व अनुभवों को व्यक्त कर हर पाठक को भक्ति रस का आनन्द देना इस किताब का उद्देश्य है। ओम् साई राम।
साई महिमा
Author’s Name: सीता प्रसाद
About the Author: "श्रीमती सीता प्रसाद एक द्विभाषीय लेखिका व कवयित्री हैं। हिंदी भाषा और हिंद पर उनका प्रेम अपार है। उन्होंने पाँच साल की अवधी के लिए एक स्वयंसेवी अध्यापिका का कार्य संभाला। फ्रीलांस कंटेंट लेखन किया। शाम के समय अंग्रेजी का प्रशिक्षण आज तक भी जारी है। उन्होंंने अपनी पहली किताब 'करामाती रिश्ते' (कविता संग्रह) प्रकाशित की है। उन्हे अपने परिवार व दोस्तों से जो प्रेम व प्रेरणा मिलती है, वह उसकी सदैव आभारी हैं। सौभाग्यवश साई बाबा के कृपा की वह तहे दिल से शुक्रगुज़ार हैं जिनकी मौज़ूदगी ने उनका जीवन सरल बना दिया। मध्यवर्ग के कुटुंब में जन्मी 'सीता ' जी परोपकारिता और सरल जीवन में विश्वास रखती हैं। आज तक वह बीस से अधिक संकलनों के साथ अपनी रचनाएं साझा कर चुकीं हैं। "
Book ISBN: 9789373144597
.png)
