यह कविता संग्रह आत्मा की पुकार और जीवन की टकराहटों से उपजे शब्दों की यात्रा है। वन्दिनी की रचनाएँ जैसे "वक्त", "मेरी कलम " और "नई शुरुआत" हमें याद दिलाती हैं कि आशा कभी हारती नहीं और खामोशियाँ भी बातें करती है। यह पुस्तक पाठकों को अपने भीतर झाँकने, खुद को हर परिस्तिथि में स्वयं को अपनाने और जीवन की दिशा तय करने की प्रेरणा देती है। यह पुस्तक एक सजीव पुकार है—जो कहती है: हर अनुभव में अर्थ है, हर मौन में उत्तर है, और हर पाठक में एक कवि छुपा है।
सफ़र
SKU: 9789372137941
₹110.00Price
Author’s Name: वन्दिनी जौहरी
About the Author: वन्दिनी एक संवेदनशील व्यक्ति हैं, जो अपनी रचनाओं में मौन, समय और मानव जीवन की जटिलताओं को खूबसूरती से पिरोती हैं। उनका विचार है की पुस्तकालय में जीवन बसता है | वे शांत वातावरण,अपने जीवन के संघर्षों और समाज में व्याप्त महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार से प्रेरणा लेकर सामाजिक और व्यक्तिगत अनुभवों को गहराई से अभिव्यक्त करती हैं। उनके लेखन में परिवर्तन, आत्मशक्ति और उम्मीद जैसे विषयों की मुखर उपस्थिति है। यह पुस्तक उनके रचनात्मक सफर की एक झलक है, जिसमें पाठकों को न केवल भावनाओं की सजीवता मिलेगी, बल्कि सकारात्मक सोच के साथ आत्मचिंतन और जुड़ाव का अवसर भी मिलेगा।
Book ISBN: 9789372137941
.png)
