Description of the Book:
"शब्दों का सफ़र-पल कुछ मार्मिक से" एक ऐसा काव्य संग्रह है, जो भावनाओं, जीवन के अनुभवों और गहन विचारों का संगम प्रस्तुत करता है। इस संग्रह में विविध विषयों पर लिखी गई कविताएँ पाठकों को एक अनूठी यात्रा पर ले जाती हैं, जहाँ वे जीवन के हर पहलू को नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर पाते हैं। संग्रह की कविताएँ ईश्वर के प्रति समर्पण और आध्यात्मिकता ,मातृत्व की ममता और बलिदान को शब्दों में संजोती है, जीवन और प्रकृति का सुंदर चित्रण, बिछड़ने और भावनात्मक जुड़ाव के पहलुओं को छूती हैं है। जीवन में आगे बढ़ने की अदम्य इच्छाशक्ति की बात करती हैं। बल्कि उनके भीतर छिपी भावनाओं और विचारों को भी जगाता है। मन में गहरी छाप छोड़ने वाला एक अद्वितीय साहित्यिक अनुभव है।
शब्दों का सफ़र-पल कुछ मार्मिक से....!
Author's Name: कमलेश तिवाना
About the Author: "कमलेश तिवाना एक संवेदनशील और रचनात्मक कवयित्री हैं, जो सरकारी सेवा में कार्यरत होते हुए भी साहित्य के प्रति अपने गहरे लगाव को जीवित रखती हैं। ईश्वर में असीम आस्था रखने वाली कमलेश जी अपने कविताओं में जीवन के हर पहलू-मानवीय रिश्तों, समाज की कुरीतियों, प्रकृति की सुंदरता और जीवन के बदलते मूल्यों को गहराई से उकेरती हैं। उनकी रचनाएँ पाठकों को सोचने और महसूस करने के लिए प्रेरित करती हैं, साथ ही रोजमर्रा के जीवन के संघर्षों और भावनाओं को सजीव रूप में प्रस्तुत करती हैं। उनका यह काव्य संग्रह ""शब्दों का सफ़र-पल कुछ मार्मिक से"" उनकी सृजनशीलता और जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण का जीवंत प्रतिबिंब है।" Book ISBN: 9789367396841
.png)
