top of page

Description of the Book:

 

डूब कर भावों में मेरे,
शब्द का अहसास है,
ये मेरी कविता शिशिर में,
धूप का आभास है।

पुरानी विचारों के खंडहर से निकलकर अपने अस्तित्व को तलाश करती हैं मेरी यह रचनाएं।
ये रचनाएं वस्तुतः मेरी आर्थिक,सामाजिक,पारिवारिक परिस्थितियों से जूझते हुए भी स्वयं के आत्मबल को संयमित रखने में मेरी सहचरी बनी रहीं। यही संबल इन रचनाओं को पढ़कर पाठक भी महसूस करें ऐसा मेरे सृजन का उद्देश्य है।
यह सभी रचनाएं गीत विधा में लिखी गई हैं। गीत तो मानवीय हृदय की अनुगूंज है। जीवन का हर हर्ष-उल्लास , राग-विराग , दुख - दर्द ,वेदना-टीस जब हमारे स्नायु प्रदेश से गुजरते हैं तो शब्दों के संयोग से गीत का सृजन होता है। यही संयोजन इन गीतों में है।
मेरे विचार में मेरे यह गीत पाठक को आत्म शक्ति देंगे, नए चिंतन से जोड़ेंगे तथा जीवन के प्रति सकारात्मकता में सहयोगी होंगे क्योंकि कालखंड के जिस मौजूदा प्रवाह में बहने के लिए आज हम अभिशप्त हैं उसी कालखंड के अनुभव,यथार्थ और स्मृतियों की आँच में पककर सृजित हुए हैं मेरे यह गीत।

व्योम तो विस्तीर्ण है...

SKU: 9789395621991
₹110.00Price
  • Author Name: यशोधरा यादव 'यशो'
    About the Author: परिचय नाम- यशोधरा यादव 'यशो' पिता का नाम-श्री श्यौराज सिंह यादव माता का नाम-श्रीमती प्रभा यादव पति का नाम-श्री विवेक यादव जन्मतिथि- 8/2/1974 जन्म स्थल-गांव फुलरई, सिकंदराराऊ, जनपद -हाथरस (उत्तर प्रदेश) शिक्षा-एम.ए (हिंदी)बी.एड रचनाएं- छूट गई तेरी पगडंडी (काव्य संग्रह),मन मेरे चल ले अंगड़ाई (गीत संग्रह) संप्रति-प्रधानाध्यापिका (बेसिक शिक्षा विभाग) आगरा शोध-बलवीर सिंह 'रंग' एवं दुष्यंत कुमार के काव्य का तुलनात्मक अनुशीलन(शोधरत) संपादन- शेषामृत पत्रिका का दोहा बानगी विशेषांक, समानांतर (पत्रिका) स्वर्ण जयंती अंक। प्रसारण- ऑल इंडिया रेडियो आकाशवाणी आगरा से रचनाओं का समय-समय पर प्रसारण। -अनेकों ऑनलाइन मंचों द्वारा निरंतर एकल लाइव काव्य पाठ अन्य उपलब्धियां- देश की विभिन्न स्तरीय साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर रचनाओं तथा शोध पत्रों का प्रकाशन ब्यूरो प्रमुख-' पर्यावरण चेतना' (हिंदी मासिक पत्रिका) वंचित भारत वाणी (हिंदी साप्ताहिक) जिला प्रभारी-हिंदी प्रोत्साहन समिति साहित्यिक संयोजक-संस्कार भारती शाखा- रामबाग आगरा सचिव-साहित्य साधिका समिति आगरा अध्यक्ष-नव्या महिला एवं शिशु कल्याण सोसायटी सदस्य- आथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया विश्व मैत्री मंच। सम्मान-यादव रत्न सम्मान, यादव महासभा आगरा। -विमल साहित्य मनीषी सम्मान, विमल साहित्य सदन सरोंठ मई ,हाथरस -युवा प्रतिभा सम्मान 2010 यू. एस. एम पत्रिका एवं राष्ट्रभाषा स्वाभिमान न्यास - प्रज्ञा हिंदी सेवी सम्मान, प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश -ब्रज कोकिला काव्य सम्मान अखिल भारतीय साहित्य परिषद (ब्रज प्रांत) -श्रीमती मनोहरा देवी स्मृति सम्मान, निराला स्मृति संस्थान डलमऊ रायबरेली -विद्यावाचस्पति सम्मान 2019 विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ बिहार -काव्य गौरव सम्मान, विश्व साहित्य सेवा अकादमी -ऑथर ऑफ द ईयर 2020, (रीडर्स चॉइस स्टोरी मिरर वेब पोर्टल) -अन्य अनेक स्तरीय साहित्यिक तथा ऑनलाइन साहित्यिक सम्मानों से सम्मानित वेबसाइट - www.Yashodharakegeetblogspot.com Email-yashovivek1234 gmail.com संपर्क-D-963/21 कालिंदी विहार आवास विकास कॉलोनी आगरा, पिन कोड 282006 उत्तर प्रदेश दूरभाष-8958943278, 8755460727, 8445458202
    Book ISBN: 9789395621991

Shop

Store Policy

About

Contact

© 2022 by BookLeaf Publishing.

Great quality eBooks.

Incredible buying experience.

Convenient and secure payment experience.

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • LinkedIn
Blue Sky and Snow Winter Quote Instagram Post (2).png
btn-Help1.png
bottom of page