रूह की रागिनीइंसान भावों से भरा है l वो भाव, ज़ो कभी तो व्यक्त हो जाते हैं और कभी दिल में दबकर ही राख बन जाते हैं l रूह की रागिनी की हर कविता में एक अनकहे एहसास को सामने लाने की कोशिश की गई है l यहाँ हर कविता एक अनुभव की झिलमिलाहट है, जहाँ मन के रंग बिखरते हैं स्याही में। यह पुस्तक जीवन की रागिनी सुनाती है। भावनाओं के उन रंगों का संगम जहाँ प्रेम, वेदना और उम्मीद मिलते हैं। हर कविता एक दर्पण है — मन के संसार का। यह संग्रह एक यात्रा है भीतर से बाहर तक।
रूह की रागिनी
SKU: 9789373148571
₹110.00Price
Author’s Name: सुमन कुमारी
About the Author: दिल्ली में रहने वाली सुमन कुमारी गणित की शिक्षिका हैं l उन्हें कविता एक ज़रिया लगा ख़ुद को समझाने का, संभालाने का और संवाराने का l उन्होंने लिखने की शुरुवात शिक्षा के दिनों से की l समय के साथ ये कला और निखरती चली गई l आज़ लेखन के बिना जिंदगी अधूरी लगती है l यूँ तो हर किसी का कोई ख़ास क्षेत्र होता है लिखने का, पर उनका मानना है जब जज़्बात हों, तो हर हाल में लिखा जा सकता है l जीवन जीने का और ख़ुद को निखारने का एक अलग ही नज़रिया देती है उनकी कलम और उनकी लेखन शैली l लेखन उनके अनकहे भावों को उड़ान देता है और उन्हें कहीं ज़्यादा प्रतिभाशाली बनाकर उनके लबों पर मुस्कान लाता है l
Book ISBN: 9789373148571
.png)
