top of page

Description of the Book:

 

इस पुस्तक में मैंने अपने अभी तक के उन उद्गारों का चयन किया है जो मेरे मन के सबसे क़रीब हैं। ये कविताएँ स्वयं के साथ मेरे वार्तालाप का परिणाम हैं। जब भी मैं किसी भावनात्मक ऊहापोह में रहा मेरी भावनाएँ या तो गीत या कविताओं के रूप में परिलक्षित हुईं। इन कविताओं के ज़रिए पाठक को मेरे मन और जीवन की एक छोटी सी झलक मिले ऐसी मेरी कामना है। मेरी आशा है कि मेरी कविताओं में पाठक अपना प्रतिबिम्ब देख पाएँगे और अपना आत्मसंबंध और भी प्रगाढ़ कर पाएँगे।

रचनाएँ प्रीत की

SKU: 9789357742177
₹110.00Price
  • Author's Name: प्रतीक नरसिम्हा
    About the Author: "प्रतीक नरसिम्हा पेशे से एक संगीतकार एवं अनुसंधानकर्ता हैं। वह तीन वर्ष की आयु से संगीत की शिक्षा में रत हैं। इन्होंने अपनी विद्यालयीन शिक्षा काशी में ही प्राप्त की, उसके पश्चात उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से संस्कृत में स्नातक एवं हिंदुस्तानी गायन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। पिछले कुछ वर्षों से वे स्वतंत्र रूप से शास्त्रीय गायन के शिक्षण एवं प्रस्तुति में रत हैं। इन्होंने देश-विदेश के विभिन्न मंचों पे अपने गायन का प्रस्तुतीकरण दिया है। कविताएँ करना इनको प्रिय है। अधुना वे गुजरात विश्वविद्यालय के उपासना मंच कला संकाय से संगीत शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान में कार्यरत हैं।"

    Book ISBN: 9789357742177

Shop

Store Policy

About

Contact

© 2022 by BookLeaf Publishing.

Great quality eBooks.

Incredible buying experience.

Convenient and secure payment experience.

  • Instagram
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • LinkedIn
Blue Sky and Snow Winter Quote Instagram Post (2).png
btn-Help1.png
bottom of page