Description of the Book:
"गूंज" यूं तो एक कविताओं का संग्रह है किंतु सही मायनों में इसमें संकलित हर कविता एक रिश्ते को बयान करती है । यह वो धीमी सी ध्वनि है जो प्रत्येक व्यक्ति तब महसूस करता है जब वो किसी पशोपेश से गुजर रहा हो । आंकलन बहुत आवश्यक होता है , फिर चाहे वो विद्यार्थी का हो या स्वयं की भावनाओं का , इस पुस्तक में आप कई सवाल देखेंगे चाहे वो पिता से हो , पुत्र से , स्वयं से या पृथ्वी से । किस प्रकार मनुष्य जब आंकलन करता है तो उसका निष्कर्ष कहां जाकर थमता है या कोई और ही सवाल खड़ा हो जाता है इस भावना से भी आपको ये पुस्तक बखूबी रूबरू कराएगी । मध्यवर्ग और उसकी उलझने इनका भी आपको स्वाद चखने मिलेगा , साथ ही प्रेरणा मिलेगी की जिंदगी कभी भी एक रंग की नहीं होती उसके रंग और ढंग निरंतर बदलते रहते हैं , अधूरी चीजें भी खूबसूरत हो सकती हैं बस उनको देखने का नज़रिया अच्छा होना चाहिए ।।
top of page
₹50.00Price
Helvetica Light is an easy-to-read font, with tall and narrow letters, that works well on almost every site.
bottom of page
.png)
