Description of the Book:
कहानी में जैसे हर पन्ना अपनी कुछ नई दास्तां कहता है वैसे ही इस किताब में लेखक ने अपने जीवन के अनगिनत अनुभव, जज़्बात और किस्सों को लफ़्ज़ों में पिरोया है। इसमें लिखी गई हर एक कविता की अपनी अलग कहानी है जो या तो उसके पीछे है या उसमें। खुशी, इश्क़ , रंजिश, ग़म , आज़ादी और बाग़ीपन जैसे कई जज़्बातों का समावेश क़िताब के अलग अलग पृष्ठ में पाया जाएगा । वैसे तो लेखक अबतक हिंदी, गुजराती और अंग्रेज़ी में कुल मिलाकर 200 जितनी कविताएं लिख चुके है पर उनमें से 21 रसप्रद और दिल को छू जानेवाली कविताओं को यहाँ आपके समक्ष प्रस्तुत किया है । आशा है जैसा अनुभव लेखक को लिखने के दौरान हुआ था वही खुशनुमा और संदली एहसास आपको हो।
किस्से , कहानियाँ और जज़्बात!
SKU: 9789357745628
₹110.00Price
.png)
