Description of the Book:
यह महज़ एक काव्य-पुस्तक नहीं अपितु मेरी इक्कीस कोशिशें हैं हमारे अंदर एवं हमारे आस पास चल रहे संघर्ष को शब्दों में बयान करने की। जब हम खुद को एवं अपने आस पास के लोगों को समझेंगे तब जाके इस धरा पर एक नयी उषा आएगी, जो सहनशील और प्रेममयी होगी। उसी उषा के आगाज़ की ओर मेरा योगदान है यह पुस्तक।
कविताएँ भावनाओं की फ़ोटो की तरह होती हैं जिनके ज़रिए हम उन पलों, उन एहसासों को पुनः जीते हैं जिनमें ये रची गयीं थीं। आशा है कि इस पुस्तक को पढ़ के आप भी अतीत के दो पन्ने पलट कुछ बीते लम्हे जी पाते हैं।
उषा
SKU: 9789357692267
₹110.00Price
Author's Name: Apurva Rastogi About the Author: प्यार और अपनेपन में डूबे बिहार राज्य के एक छोटे से शहर बिहार शरीफ में पली बढ़ी अपूर्वा रस्तोगी बचपन से ही अंतर्मुखी रही हैं। अतः आपने चित्रकला और कविता लेखन को अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति का एक उत्कृष्ट ज़रिया पाया है। आप एम.एन.एन.आइ.टी इलाहाबाद से इंजीनियरिंग पढ़ने के बाद अभी यू.पी.एस.सी की तैयारी में जुटी हैं। यह आपकी पहली पुस्तक है। इसमें आपने अपनी ओर अपने करीबी लोगों की गहन भावनाओं को महसूस किया है और उन्हें कविताओं के रूप में साझा किया है। Book ISBN: 9789357692267
.png)
