Description of the Book:
"अक्सर माना गया है कि इंसान शायर तब बनता है जब उसका दिल टूटता है, पर मेरे साथ उसका उल्टा हुआ। मुझे प्यार हुआ और मैंने शायरी लिखना शुरू कर दिया।"
ये किताब प्यार की उन भावनाओं को दर्शाती है, जो हमारी जिंदगी को खूबसूरत कर देती हैं। प्यार के नजरिए तो बहुत हैं, पर ये किताब उसकी सुंदरता को दिखाने की कोशिश करती है। जो सुकून हमें रेडियो पर फिल्मी गाने सुनकर मिलती है, उनी गानों से प्रेरणा लेकर हम चल पड़े हैं एक ऐसी दुनिया में जो सिखाती है कि प्यार से मनमोहक कोई भावना नहीं।
एक ऐसी सोच जो न केवल दिल जोड़ने का जरिया बने, बल्कि दिल टूटने पर संवरना भी सिखाए और उनकी मुस्कुराने की वजह भी बने। साथ ही साथ ये भी सिखाती है कि पहले खुद से करो, फिर दुनिया से। क्योंकि प्यार की भावना सिर्फ़ ग़म और दर्द से जुड़ी नहीं बल्कि जीने का तरीका भी है। प्यार हमारी ज़िंदगी को और रंगीन और सुखद बना कर अपने अंदर छिपी उस सद्भावना की श्रोत को जगाती है। उसी सद्भावना से हम आगे चलकर सारी दुनिया में खुशियाँ बिखेर सकते हैं और कई जीवनों को रोशन कर सकते हैं।
top of page
SKU: 9789363304253
₹110.00Price
Helvetica Light is an easy-to-read font, with tall and narrow letters, that works well on almost every site.
bottom of page
.png)
