Description of the Book:
"हम सबमें एक कवि है, बस मन की कलम उठाने की ज़रूरत है|"
अनुभव एक कविता संग्रह है, जिसमें ऐसी कविताओं को एकत्रित किया गया है जो जीवन के सच्चे अनुभवों से ली गई हैं| पुस्तक में कुछ ऐसे विषयों को कविता के माध्यम से बताया गया है जो आपके, हमारे, खुद के जीवन को दर्शाएगा| यहाँ आपको कुछ ऐसी कविताओं का संग्रह मिलेगा जो कभी आपको भावुक कर देंगी तो कभी आपको गुदगुदा जाएँगी। मन के भावों को जब कविता के मोती में पिरोकर व्यक्त किया जाए तो वो भाव निश्चित ही पाठकों अथवा श्रोताओं के हृदय को छू जाता है | यह पुस्तक हिंदी भाषा के सरल शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखी गई है|
आवश्यक तुकबंदी के साथ प्रत्येक शब्द को कविता की माला में पिरोने का प्रयास किया गया है| मैं आशा करती हूँ की 'अनुभव' सभी पाठकों को पसंद आए |
अनुभव
SKU: 9789357217163
₹110.00Price
Author's Name: Meena Grover About the Author: मैं एक अध्यपिका हूँ | "कलम में एक अद्भुत ताकत होती है" ऐसा मेरा मानना है। मैं पिछले लगभग 10-12 वर्षों से कविताएँ लिखती आ रही हूँ | मैंने गत वर्षों में ऑनलाइन प्लेटफार्म पर विभिन्न स्वरचित कविता प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सर्वश्रेष्ठ 50 और सर्वश्रेष्ठ 6 कवयित्रियों में अपना नाम अंकित करवाने का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया है | अप्रैल, 2021 में 'नोशन पब्लिकेशन' द्वारा मेरी पहली कविता पुस्तक, 'मनमिह कविता कोष' प्रकाशित की गई जो ऑनलाइन प्लेटफोर्म (एमाज़ोन, फ्लिपकार्ट, मिन्त्रा) पर उपलब्ध है | पाठकों द्वारा 'मनमिह कविता कोष' को बहुत प्रेम प्राप्त हुआ| Book ISBN: 9789357217163